फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Difficulties of 24 villages will end, At-Kotra road will be built

Jalaun News: 24 गांवों की मुश्किलें होंगी खत्म, बनेगा एट-कोटरा मार्ग

Thu, 15 Feb 2024 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Difficulties of 24 villages will end, At-Kotra road will be built
उरई। एट-कोटरा मार्ग की उखड़ी 14 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग 34 करोड़ रुपये से मरम्मत कराएगा। सड़क बनने से मऊरानीपुर व गुरसराएं क्षेत्र के 24 गांवों का सफर आसान हो जाएगा। अभी तक यहां के लोग 15 किलोमीटर का चक्कर लगाने से बच जाएंगे। इसी महीने टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है, निर्माण शुरू होते ही चार महीने में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन दो हजार के करीब वाहन गुजरते हैं, जिसमें भारी वाहनों की संख्या अधिक है। पांच साल से यह सड़क खराब थी। कई बार इस सड़क में गड्ढे भरने का काम किया गया, लेकिन स्थाई समाधान नहीं बन सका। विभाग ने ओवरलोड व अधिक वाहनों के आवागमन से पैचिंग दोबारा उखड़ गई। इसे दोबारा सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन



दो दर्जन गांवों को मिलेगा लाभउरई से गुरसराएं जाने के लिए लोग करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। वहीं इस सड़क के बनने से यह रास्ता करीब 56 किलोमीटर रह जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से कुरकुरू, बिनौरा, खदानी, खुर्द ऐधा, बरसार, सैदनगर, कोटरा कमटा, सिकरी, देवरी, प्रतापपुरा, गोकुल, पारा, बेहतर, डुडी, कुडरी,धनौरा, एरोरा आदि गांवों के रहने वाले लोगों को सुगम रास्ते का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से बजट मिलते ही इस मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा।
नंदकिशोर, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed