{"_id":"65299453c538e2c12a07c234","slug":"difficulties-in-running-the-cowshed-due-to-non-payment-orai-news-c-224-1-ori1001-5399-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भुगतान न होने से गोशाला संचालन में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भुगतान न होने से गोशाला संचालन में हो रही परेशानी
विज्ञापन
रामपुरा। रामपुरा ब्लॉक के प्रधानों ने गोशाला के भुगतान न होने पर आवाज बुलंद की। बीडीओ को सामूहिक रूप से शिकायती पत्र दिया।
इसमें बताया कि रामपुरा ब्लॉक में संचालित गोशालाओ का समय से भुगतान न होने पर ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी को बताया कि जुलाई, अगस्त और सितंबर तक का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। इस कारण गोशाला में मौजूद गोवंशों का भरण-पोषण करने में परेशानी हो रही हैं।
यह भी बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के औचक निरीक्षण के कारण भी प्रधान दुखी हैं। जब समय से गोशालाओं के भरणपोषण का भुगतान शासन से नहींं किया जाएगा तो उन स्थितियों में प्रधान कब तक अपने घर से गोशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त रख पाएंगे। भुगतान समय से नहीं होने पर गोशाला का संचालन करना संभव नहीं हैं। प्रधानों ने गोशाला के जल्द भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान मंजीत सिंह, मुकेश कुमार, अवनीश, इंद्रजीत, आलोक, बालकराम, गीता देवी, गुड्डी, ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।