{"_id":"57dd81f64f1c1b9d33d475b3","slug":"devshilpi-the-anniversary-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवशिल्पी की जयंती मनाई, शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवशिल्पी की जयंती मनाई, शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को धूमधाम से हवन-पूजन कर मनाई गई। कालपी में राजघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा समाज ने पूजन व हवन किया। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा निकाली जिसका भव्य स्वागत हुआ। उरई में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
कोंच बस स्टैंड स्थित चच्चा की समाधि से शोभायात्रा जिलाध्यक्ष महेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में शुरू हुई। समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। कोंच स्टैंड, पीली कोठी, घंटाघर, बुंदेलखंड एजेंसी, अंबेडकर चौराहा आदि जगहों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। एमआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष आरिफ खान ने अपने सैकड़ों समर्थक ों के साथ दलगंजन तिराहे पर शोभायात्रा का फूलमालाओं से स्वागत किया और शोभायात्रा में चल रहे लोगों को शीतल पेय पिलाया।
बैंड बाजों की धुन पर भगवान विश्वकर्मा के अनुयायी शोभायात्रा लेकर शहर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरे। झांकियां सजाने में जय मां दुर्गे, एसबीएस पब्लिक स्कूल, वाईके मिशन, कृष्णा पब्लिक स्कूल, सुरभि पब्लिक स्कूल, ग्रीन सक्सेज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर शैलेंद्र विश्वकर्मा भोले, रामशंकर ओझा, प्रयाग नारायण विश्वकर्मा, मइयादीन पांचाल, पप्पू रूरा, यूसुफ अंसारी, हलीम अंसारी, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कालपी प्रतिनिधि के अनुसार विश्वकर्मा समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में समाज के लोगों ने मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा, हवन व आरती की। इसके बाद परंपरा के अनुसार पातालेश्वर मंदिर प्रांगण पहुंचे। वहां से भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा निकाली जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ शोभा यात्रा का मंदिर पहुंचने पर समापन हुआ। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ तथा भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।
शोभायात्रा व जयंती समारोह में समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा के अलावा सपा नेता शिवबालक सिंह यादव व सभासद अरविंद यादव सहित महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।
उधर, कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शनिवार को नगर में विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हस्तशिल्प से जुड़े प्रतिष्ठानों में भी देवशिल्पी का विधि विधान से पूजनादि कर हवन किया गया। इसमें विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन के प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र का पूजन किया गया।
यात्रामार्ग पर कई जगह भंडारों की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान डॉ. अनिल झा, भगवानदास विश्वकर्मा, रामकिशोर, सविनय झा, मोहित झा, गगन झा, संतोष पवन झा, कल्लू, विनय झा, अवधेश झा, कालीचरण झा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम मुईनुल इस्लाम, सीओ अवधेश कुमार शुक्ल के निर्देशन में कोतवाल मनवीर सिंह, दरोगा संजीव यादव, रवीन्द्र त्रिपाठी, सिपाही अवनीशकुमार, राजीव पाठक, अजितसिंह, अमित कुमार आदि फोर्स के साथ यात्रा मार्ग में डटे रहे।
जालौन प्रतिनिधि के अनुसार यहां शोभायात्रा डाकघर से निकाली गई। इसमें शिवसेवक विश्वकर्मा चरसौनी ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का माल्यार्पण कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। ये डाकघर से शुरू होकर देवनगर चौराहा, कोतवाली रोड, तहसील रोड, बस स्टैंड से होती हुई मोहल्ला चिमनदुबे में भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में पूर्व सपा नगर अध्यक्ष थोपन यादव, हरिश्चंद्र यादव, जसवंत सिंह मिस्त्री, राजू विश्वकर्मा, कल्लू विश्वकर्मा, शाहरूख मिस्त्री आदि शामिल रहे।