फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Devotees took a dip in Pachnad and Yamuna.

Jalaun News: श्रद्धालुओं ने पचनद व यमुना में लगाई डुबकीू

Sat, 16 Nov 2024 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in Pachnad and Yamuna.
रामपुरा/कालपी। कार्तिक पूर्णिमा पर रामपुरा स्थित पचनद, कालपी स्थित यमुना में दीपदान कर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिरों के दर्शन कर पूजा पाठ की। वहीं मेले में लगी दुकानों से खरीदारी कर लुत्फ उठाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन नदी के आसपास मौजूद रहा। वहीं लोगों ने घरों में भी तुलसी की पूजा की।
विज्ञापन

रामपुरा के पचनद में शुक्रवार की सुबह कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने आरती कर शाही स्नान का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों ने बाबा साहब मंदिर पर पूजा अर्चना कर आरती की। पचनद पर लगे मेले में लोगों ने खरीदारी कर
विज्ञापन

झूला का लुत्फ उठाया। मेले में कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन भिंड से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही ट्रैक्टर, लोडर, कार, ऑटो व बाइकों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। इसके साथ ही कालपी स्थित यमुना में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार बजे से लोगों ने यमुना स्थित किलाघाट, पीलाघाट और ढोडेश्वर घाट पर स्नान शुरू कर दिया था। दोपहर स्नान करने के बाद उन्होंने वेद व्यास मंदिर व बनखंडी देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। जिला प्रशासन ने घाटों पर बैरीकेटिंग की व्यवस्था की थी। वहीं घाटों के आसपास नाविकों व गोताखोंरो को भी लगाया गया था। वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed