फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Devotees danced to the hymns of Mata by decorating the tableau.

Jalaun News: झांकी सजाकर माता के भजनों पर झूमे भक्त

Sun, 14 Apr 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 14 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Mata by decorating the tableau.
इटावा। सिविल लाइन स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम पर नवरात्र कार्यक्रम हुआ। केंद्र प्रभारी नीलम बहन ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी शक्ति रूप को पहचान कर सर्वशक्तिमान परमात्मा से संबंध जोड़ें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कमलेश कठेरिया ने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि हम यह भूल जाते हैं कि अपने देश में शुरू से ही यत्र नार्यस्तु पूज्यंते की अवधारणा रही है। विद्या, धन और शक्ति प्राप्त करने के लिए पुरुष वर्ग माता सरस्वती, मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की उपासना करता रहा है। ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने बताया कि माता रानी के 108 नाम उनके गुण और कर्तव्य पर आधारित हैं। कार्यक्रम में माता रानी की मनमोहक झांकी भी सजाई गई। बहन भूमि जैन ने मां दुर्गा के रूप को साकार किया। भाई-बहनों ने माता रानी के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय में कर दिया। कुमारी यशी सक्सेना ,जानवी, मांडवी, आराध्या, शिवी दुबे, भूमि जैन ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। सुमित्रा यादव, अंगूरी यादव, पिंकी वर्मा, रितु वर्मा, चेतन लूथरा, शालिनी अग्रवाल, राजेश्वरी, शकुंतला, विमला यादव ,सरजू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed