फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Development work will be done in the district with Rs 5 crore, roads will be widened and beautification work will be done.

Jalaun News: पांच करोड़ से जिले में होंगे विकास कार्य, सड़कें चौड़ी और सौंदरीकरण के होंगे काम

Fri, 29 Dec 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the district with Rs 5 crore, roads will be widened and beautification work will be done.
उरई। कलक्ट्रेट गेट के दोनों ओर स्ट्रीट स्केपिंग एवं सुंदरीकरण का कार्य होगा। इसमें 12 सूर्य नमस्कार की मुद्राएं एवं विभिन्न हस्त मुद्राएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में कई विकास कार्य होंगे। इसके लिए विकास प्राधिकरण की बैठक में पांच करोड़ का बजट पास हो गया है।
विकास प्राधिकरण उरई की 25वीं बैठक मंडलायुक्त की विकास प्राधिकरण की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत शहर के सुंदरीकरण व विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। जिला परिषद चौराहे के समीप शोभाकार पौधे लगाए जाएंगे। तहसील गेट के निकट बाउंड्री से लगी हुई खुली भूमि पर विभिन्न शोभाकार पेड़ पौधों, आकृतियों एवं फुटपाथ को सुंदर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला परिषद के निकट विभिन्न कार्यालयों के वाहय दीवारों पर विभिन्न महापुरुषों, प्राकृतिक दृश्यों, खेलकूद से संबंधित दृश्यों की आकर्षक चित्रकारी व पेटिंग कराई जाएंगी। इसके साथ ही एनआईसी गेट से शिवा पैलेस होते हुए चुर्खी, जालौन चौराहे को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। जिससे आम जनमानस आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद चौराहे से जालौन चुंगी तक सड़क के दोनों ओर शोभाकार पौधों, फसाड लाइट सहित फुटपाथ का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस कार्य में लैंड स्कैपिंग और बड़े पौधे लगाकर 90 बड़े आकर्षक स्ट्रेक्चर बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विकास भवन के सामने एवं एनआईसी से कलक्ट्रेट के अंदर आने वाली सड़क की मरम्मत सहित पेटिंग की जाएगी।

विकास प्राधिकरण की प्रथम योजना चौरसी आवासीय योजना एवं आसपास के जलभराव की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा ताकि बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में डीएम राजेश कुमार पांडेय, सचिव उरई विकास प्राधिकरण व मुख्य लेखाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, उरई विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य बृजभूषण सिंह, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार पटैरिया, अवर अभियंता सुधीर सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed