{"_id":"68b895c9e46f53d1e50ac6cb","slug":"despite-the-ban-two-hospitals-are-still-operational-and-sealed-orai-news-c-224-1-bnd1005-134107-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मनाही के बावजूद भी चल रहे दो अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मनाही के बावजूद भी चल रहे दो अस्पताल सील
विज्ञापन
कालपी। जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अस्पतालों को बंद करने का निर्देश दिया था, पर यह अस्पताल खुले रहे। बुधवार को टीम ने जांच के बाद इन अस्पतालों को सील कर दिया।
सोमवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में अवैध अस्पतालों में छापेमारी की थी। टरननगंज स्थित राजेश चिकित्सालय व छंगे आश्रम के पास स्थित विश्वकर्मा अस्पताल में पंजीकरण व मौजूद डाक्टरों की डिग्री न मिलने के कारण इनका संचालन न करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को इन अस्पतालों में काम होता रहा। इस पर अमर उजाला 3 सितंबर को खबर प्रकाशित की थी।
इसे संज्ञान में लेकर बुधवार को नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश बर्दिया, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, नेत्र विशेषज्ञ हरिचरन की टीम ने हाईवे व टरननगंज बाजार स्थित कई निजी अस्पतालों में छापेमारी की। भनक लगने से कई अस्पताल के संचालक ताला डालकर गायब हो गए। वहीं नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला की अगुवाई वाली टीम ने राजेश चिकित्सालय और विश्वकर्मा अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। सभी अस्पतालों के पंजीकरण और डॉक्टरों की डिग्री जांच की जा रही है। जो भी अस्पताल मानक के अनुसार संचालित नहीं हो रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।