फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DElEd semester exams will be held at 11 centers in the city

Jalaun News: डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाएं शहर के 11 केंद्रों पर होंगी

Mon, 05 Aug 2024 03:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 05 Aug 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
DElEd semester exams will be held at 11 centers in the city
उरई। डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की परीक्षाओं की समयसारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं। जिले में 11 केंद्रों पर डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। हर केंद्र पर परीक्षार्थी भी आवंटित कर दिए गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि डीएलएड की परीक्षा के लिए शहर में 11 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें कुल 4,803 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं दो पालियों में होगी। बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ अगस्त से 10 अगस्त तक होगी। अलग अलग पालियों में सुबह दस से दोपहर 12 बजे, सुबह दस से 11 बजे, दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक, साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक, दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक परीक्षाएं होगी। इसी तरह तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 14 अगस्त तक अलग अलग पालियों में संपादित होगी।
विज्ञापन

जीआईसी, जीजीआईसी, गांधी इंटर कॉलेज में 450-450 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएवी इंटर कॉलेज में 300, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 450, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 350, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 550, जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अजनारी रोड में 400, सर्वोदय इंटर कॉलेज कुर्मी कॉलोनी में 400, दयानंद वैदिक कॉलेज में 550 और गांधी महाविद्यालय में 453 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed