फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,road,police,SDM,baby

घर के बाहर नाली में गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत

Tue, 12 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
death,road,police,SDM,baby
मृतक आरोही कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
एट। कोंच में एक महीने पहले खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत की घटना के बाद भी जिला प्रशासन और नगर पालिका सतर्क नहीं हुआ। इसी का नतीजा है जो मंगलवार को एट में देखने को मिला। घर के बाहर खेल रही मासूम नाली में गिर गई। घर में काम कर रहे परिजनों ने जब बच्ची की खोजबीन की। तो वह नाली में पड़ी मिली। परिजन उसे लेकर कस्बे स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं मोहल्ले के लोगों व परिजनों नें नाली खुली होने को लेकर एट नगर पंचायत के प्रति आक्रोश जताया।
विज्ञापन

एट कस्बा के हनुमानगढ़ी निवासी मजदूर रामू कुशवाहा की दो वर्षीय पुत्री आरोही मंगलवार की सुबह घर में खेल रही थी। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे गायब देखा। खोजबीन करने पर वह घर के बाहर नाली में पड़ी मिली। पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों व मोहल्ले वालों ने नगर पंचायत पर नाली को खुला छोड़ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एट नगर पंचायत लिपिक मैथिली शरण गुप्ता ने लोगों को नाली बंद कराने का काम शुरू कराने का आश्वसान दिया। तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन

-------------
मासूम पुत्री की मौत से दीपिका हो रही बेसुध
दो वर्षीय मासूम आरोही की मौत से मां दीपिका रो रोकर बेसुध हो रही है। वही मासूम भाई अभय मां बाप को रोता देखकर कुछ भी नहीं समझ पा रहा है। कि आखिर हुआ क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पहले भी जिले में खुले नाले में गिरने से मासूमों की जा चुकी है जानें
कोंच कस्बे के मोहल्ला नया पटेल नगर निवास भरत याज्ञिक का छह वर्षीय पुत्र मयंक सात फरवरी को निर्माणधीन नाले में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगाकर पालिकाध्यक्ष व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पिछले माह जालौन नगर के उरई रोड पर लोहा पीटा परिवार का मासूम सोते समय नाले में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed