फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of innocent child due to drowning confirmed by post-mortem report

Jalaun News: पानी में डूबने से हुई मासूम की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई पुष्टि

Sat, 13 Jun 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Death of innocent child due to drowning confirmed by post-mortem report
फालोअप-------
विज्ञापन

चित्रकूट/सरधुवा। थाना क्षेत्र के चांदी गांव के यमुना नदी में शुक्रवार को नहाते समय एक मासूम की खनन के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

चांदी गांव निवासी शिवशंकर निषाद का बेटा गौरव उर्फ कल्लू (9 वर्ष) अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नदी किनारे भैंसों को पानी में नहाते देख बच्चे भी कपड़े और चप्पल उतारकर नदी में उतर गए थे। इसी दौरान गौरव गहरे पानी में बने एक गड्ढे में चला गया और डूब गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अभिनेश कुमार, राजस्व निरीक्षक अशोक मिश्रा, लेखपाल विनोद कुमार वर्मा व थाना प्रभारी शिव आसरे ने पहुंचकर जांच की थी और शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गौरव की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed