फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of ANM student also, complication

एएनएम छात्रा की भी मौत, गुत्थी उलझी

Sun, 14 Feb 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Death of ANM student also, complication
उरई/माधौगढ़ (जालौन)। चार दिन पूर्व चलती कार से फेंकी गई एएनएम छात्रा भावना ने शानिवार देर रात ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पूरे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस अभी भी भावना के पति और उसके करीबियों से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि परिजनों ने अभी पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार की शाम आटा के अजनारा के पास तेज रफ्तार कार एएनएम छात्रा भावना को घायलावस्था में फेंककर निकल गई थी। उसे गंभीर हालत में ग्वालियर भर्ती कराया गया था। घटना के कुछ देर बाद ही उरई क्षेत्र के धरगुवा के पास माधौगढ़ के सुमित का शव मिला था। उसके पास भावना की स्कूटी और मोबाइल भी मिला था। जांच में पता चला कि सुमित और भावना बीते पांच साल से दोस्त थे। सुमित के परिजनों की ओर से पुलिस ने भावना के मायके व ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। उरई पुलिस भावना के पति को हिरासत में लेकर उसके होश में आने का ही इंतजार कर रही थी, ताकि कार सवार लोगों का पता चल सके लेकिन भावना की मौत से अब गुत्थी और उलझ गईं है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार भावना के फौजी पति देवेंद्र को भी जेल भेजा जा सकता है। कोतवाल का कहना है कि भावना के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। इधर, भावना के मायके वालों ने रविवार को उसके शव का गांव सिलउवा में अंतिम संस्कार किया। छोटे भाई आलोक ने मुखाग्नि दी। दादा विद्याराम ने बताया कि भावना बचपन से ही होनहार थी। उसके हत्यारोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed