{"_id":"6665e37fb3f20243dd0d4670","slug":"death-of-a-young-man-who-went-with-friends-orai-news-c-224-1-ori1001-115713-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दोस्तों के साथ गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दोस्तों के साथ गए युवक की मौत
Sun, 09 Jun 2024 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुरा। संदिग्ध हालात में युवक का शव रामपुरा निनावली रोड पर लोडर में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के सहावनाका निवासी निवासी दिनेश कुमार (42) रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर रोड स्थित एक ईंट भट्टे पर परिवार सहित रहकर काम करता था। शनिवार को वह दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। उसका शव निनावली रोड पर एक लोडर में पड़ा मिला।
भाई प्रदीप ने बताया कि पूरा परिवार भट्टे पर रहकर मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। कुछ लोगों के साथ उसका भाई गया था, लेकिन उसकी मौत कैसे हुए इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। युवक की मौत से पत्नी मीरा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।