फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,clean,covid 19,doctor,vaccinated

जिले में फिर बढ़ा संक्रमण, दो नए केस

Wed, 01 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
death,clean,covid 19,doctor,vaccinated
उरई। जिले में कोरोना संक्रमण फिर से शुरू हो गया है। मंगलवार को जिले में दो नए केस आए है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11547 हो गई है। जिसमें 11344 ठीक हो चुके है। 201 की मौत हो चुकी है। फिलहाल दो एक्टिव केस है। दोनों मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि 1903 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएम व सीएमओ का कहना है कि कोरोना का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क जरूर लगाए और टीकाकरण भी अवश्य कराए। (संवाद)
विज्ञापन

------
निधन पर शोकसभा
उरई। भाजपा की ओर से सभी मंडलों में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा के नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्यनायक के पहली बार जनपद आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विवेक कुशवाहा, मनोज यादव, वीर प्रताप, अग्निवेश चतुर्वेदी, हरेंद्र विक्रम, रामअनुग्रह, मंजू रानी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

------------
पैसेंजर ट्रेनों में एमएसटी सेवा शुरू
उरई। पैसेंजर ट्रेनों में मासिक टिकट पास (एमएसटी) सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ अनारक्षित गाड़ियों में ही लागू की गई है। इसका लाभ पैसेंजर और कोंच एट शटल ट्रेन में भी लिया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed