{"_id":"642c6867eaf2bcf3b40dfde2","slug":"dead-body-of-teacher-found-on-roadside-fear-of-murder-orai-news-c-12-1-163147-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क किनारे मिला शिक्षक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क किनारे मिला शिक्षक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
जालौन। जालौन के छिरिया सलेमपुर में मंगलवार सुबह शिक्षक का शव छिरिया-बंगरा रोड पर मिला। युवक कोंच तहसील के दिरावटी गांव का रहने वाला था। वह पिछले पांच साल से अपने ननिहाल में रह रहा था। शव पर चोट के निशान को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसपी डॉ. ईरज राजा और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
कोतवाली जौलान क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर में मंगलवार सुबह टहलने निकले लोगों को बंगरा रोड स्थित पं. रामभरोसे तिवारी महाविद्यालय के पास सड़क किनारे युवक का शव दिखा। लोगों की सूचना पर प्रधान ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कोंच कोतवाली क्षेत्र के दिरावटी गांव निवासी 30 वर्षीय निजाम उर्फ आशू खान पुत्र नबी मुहम्मद के रूप में की। जानकारी पर एसपी डॉ. ईराज राजा, एएसपी असीम चौधरी भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले शिक्षा सत्र में छिरिया सलेमपुर स्थित स्व. गंभीर सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ाता था। छह महीने पहले उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। वह जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव में नाना महबूब के यहां रह रहा था। वह लहरउवा के पास स्थित एक निजी कॉलेज में चल रहीं परीक्षाओं में ड्यूटी कर रहा था। पिता ने आरोप लगाया कि सोमवार को परीक्षा के दौरान बेटे ने किसी छात्रा को नकल नहीं करने दी। नाराज होकर कुछ लोग परीक्षा के बाद उसके बेटे को महाविद्यालय के बाहर से मारपीट कर अपने साथ ले गए थे और सुबह उसका शव मिला। इकलौते पुत्र की मौत से मां शबा परवीनन का रो रोकर बुरा हाल है। एसपी डॉ. ईराज राजा का कहना है कि युवक के शरीर और सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस जल्द की मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
पुलिस निजाम की हत्या के मामले में दो एंगल पर पड़ताल कर रही है। एक तो उसे छह महीने पहले स्व. गंभीर सिंह इंटर कॉलेज से क्यों निकाला गया था। इसके पीछे कुछ लोग दबी जुबान से प्रेम प्रसंग की भी बात कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं। वहीं, परिजनों के अनुसार आशु लहरउवा स्थित महाविद्यालय में हो रही परीक्षाओं में ड्यूटी कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ लोग महाविद्यालय के बाहर आए और आशु को पीटकर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए थे।