{"_id":"653419427f61a7c0560a6934","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-lying-in-the-drain-orai-news-c-224-1-ori1001-5814-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नाले में पड़ा मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नाले में पड़ा मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
माधौगढ़। नाले में शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा के चेतना इंटर कॉलेज के पास निकले गंधा नाला में शनिवार की सुबह शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला तो लोगों ने उसकी शिनाख्त गांधी नगर निवासी पप्पू कोरी (46) के रूप में की।
सूचना पर पहुंची मृतक की मां तेजा, भाई बबलू, गुड्डू ने बताया कि वह कबाड़ बीनने का काम करता था और वह शराब का लती था। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पटेल का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चल पाएगी।