फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of middle-aged man found in bushes, suspicion of murder

Jalaun News: झाड़ियों में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Thu, 07 Nov 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man found in bushes, suspicion of murder
उरई। नाला किनारे झाड़ियों में 10 दिन पुराना अधेड़ का शव मिला है। बेटे ने उसकी शिनाख्त हमीरपुर के मौदहा निवासी अधेड़ के रूप में की है। बताया कि वह आंख का ऑपरेशन के लिए आए थे, तभी से लापता हो गए। पुत्र ने पिता की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल चौकी के सामने नाला किनारे 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। सूचना पर सीओ सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी शिनाख्त हमीरपुुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी रहीश ने की है। बताया कि मृतक उसके पिता कुतबुद्दीन (55) है। वह आंख का ऑपरेशन कराने 27 अक्तूबर को उरई आए थे। ऑपरेशन होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला था। वह नाला के किनारे कैसे पहुंचे यह अभी साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed