फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   dcm

रुपये उधार न देने पर दोस्तों ने की थी हत्या

Sat, 27 Nov 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
dcm
खुलासा करते एसपी रवि कुमार - फोटो : ORAI
उरई। ग्राम सिहारी दाउदपुर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद की। दोस्तों को रुपये उधार देने से मना कर पर दोस्तों ने ही युवक को शराब पिलाकर चाकू से गला रेत दिया था। उसका शव खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को जालौन कोतवाली क्षेत्र के सिहारी दाउदपुर गांव निवासी राजकिशोर बुधौलिया ने कोतवाली तहरीर दी थी कि गांव के शिवपाल कुशवाहा व छोटे साहब ने उसके बेटे सतेंद्र उर्फ छोटू की गला काटकर हत्या कर शव खेत में फेंक कर भाग गए ङैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के सिहारी पड़ैया मार्ग हत्यारोपी शिवपास को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतक का अधजला कंबल व रस्सी बरामद की। आरोपी ने बताया कि 23 नवंबर की रात छोटे साहब, सतेंद्र के साथ वह अपने घर में शराब पी रहा था। तभी छोटे ने सतेंद्र से रुपये उधार मांगे। जिस पर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर उसने छोटे साहब के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

गले में रस्सी बंाधकर शव छिपाने के लिए उसे घसीटते हुए गांव के बाहर भगवानदास के खेत के पास फेंक आए। इसके बाद दोनों लोग अपने अपने घर आकर सो गए। सतेंद्र ने अपनी तीन बीघा जमीन सात लाख रुपये में बेची थी। तभी से वह और छोटे साहब उससे पैसे मांग रहे थे। । कोतवाल सुनील सिंह का कहना है कि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्यारोपी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed