फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   dcm ki takkar se do ki maut

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार भाभी देवर की मौत

Sat, 01 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
dcm ki takkar se do ki maut
मृतका संगीता की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
जालौन। खरीदारी को बाजार जा रहे बाइक सवार देवर-भाभी को डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, डीसीएम चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग निकला। कोतवाल रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास कोई हेलमेट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ग्राम पमां निवासी जीतू कुशवाहा (26) पुत्र लल्लू कुशवाहा अपनी भाभी संगीता देवी (30) पत्नी मोहर सिंह निवासी खकसीस के साथ रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करने बाजार जा रहे थे। छिरिया सलेमपुर गांव के निकट डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछलकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। सिर व नाजुक अंगों पर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख डीसीएम चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल हमराहियों व एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
छिना मां-बाप का सहारा
संगीता के पति मोहर सिंह ने रोते हुए बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। जिनमें बड़ा रवि (10) एवं दो बेटियां खुशी (5) व प्रभा (7 माह) हैं। तीनों बच्चों से मां की ममता हमेशा के लिए छिन गई। वहीं जीतू की लगभग 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। 7 माह पूर्व उसके बेटा नानू हुआ था। मासूम को पता भी नहीं कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया। जीतू की पत्नी राधा पति की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गई।

इनसेट
गांव में छाया मातम
संगीता के घर पर जैसे ही हादसे की सूचना पहुंची वहां कोहराम मच गया। पूरा घर महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार से गूंज उठा। इसी तरह गांव वालों को भी जब हादसे की जानकारी हुई तो सभी स्तब्ध रह गए। बकरीद और रक्षा बंधन के पर्व के बावजूद पूर गांव में सन्नाटा सा पसर गया। हर किसी जुबान पर यही था कि यह ठीक नहीं हुआ।

मृतक जीतू की फाइल फोटो

मृतक जीतू की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

गांव के लोगों से घटना की जानकारी लेने चैकी प्रभारी

गांव के लोगों से घटना की जानकारी लेने चैकी प्रभारी- फोटो : ORAI

इसी डीसीएम से हुई टक्कर।

इसी डीसीएम से हुई टक्कर।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed