{"_id":"592088a34f1c1b791af22829","slug":"dcm-driver-dies-in-dump-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर में भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर में भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 20 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर जा रहे डंपर में पीछे से डीसीएम भिड़ गई। इस हादसे में डीसीएम के चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। हेल्पर और चालक सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उन्नाव के रसूलाबाद निवासी भाई शादाब (25) और साजिद (22) डीसीएम में बाराबंकी से मिर्ची लादकर आ रहे थे। एट-पिरौना हाईवे पर रात के अंधेरे में आगे चल रहे डंपर ने बिना किसी सिग्नल के गाड़ी में ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से तेज रफ्तार आ रही डीसीएम डंपर में जा घुसी।
विज्ञापन
डीसीएम चालक शादाब और हेल्पर साजिद डीसीएम के क्षतिग्रस्त हिस्से में बुरी तरह से फंस गए। राहगीरों ने बड़ी मुश्किलों से दोनों को डीसीएम से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां शादाब को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साजिद की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौके से डंपर चालक भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन