फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dayashankar replace Mahendra Katheriya candidate again

दयाशंकर की जगह महेंद्र कठेरिया फिर प्रत्याशी

Mon, 06 Feb 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 06 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dayashankar replace Mahendra Katheriya candidate again
उरई जालौन सुरक्षित सीट से घोषित सपा प्रत्याशी महेंद्र कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला
उरई सीट पर सपा के टिकटों का फेरबदल नामांकन के अंतिम दिन तक जारी रहा। सोमवार को ऐन वक्त पर महेंद्र कठेरिया ने सपा से नामांकन कर सभी को चौंका दिया। बता दें कि दो दिन पहले ही सिटिंग विधायक दयाशंकर ने जुलूस निकालकर सपा से अपना नामांकन कराया था। उन्होंने फिर सोमवार को नामांकन पत्र का तीसरा सेट निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में
विज्ञापन


दाखिल किया है। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी के मुताबिक पार्टी हाईकमान के निर्देश पर महेंद्र सिंह कठेरिया को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। जिला पंचायत चुनाव के वक्त पार्टी में चली आ रही खींचतान विधानसभा चुनाव में भी नजर आ रही है। शुरू में सिटिंग विधायक दयाशंकर को सपा का उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन हाईकमान में चल रहे घमासान के
विज्ञापन


बीच महेंद्र कठेरिया सपा उम्मीदवार घोषित हुए। बृहस्पतिवार को सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित और पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने प्रेसवार्ता कर फिर से दयाशंकर को उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषित किया। इतना ही नहीं, शनिवार को सिटिंग विधायक दयाशंकर ने कांग्रेस के साथ जुलूस निकाल कर नामांकन भी कराया था। सोमवार को फिर से महेंद्र कठेरिया सपा के दावेदार बनकर सामने आए और कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी हाईकमान के निर्देशों का पालन किया जाएगा।


पशोपेश में कांग्रेस, किसे कहें अपना
उरई सीट पर सपा के बदलते दावेदारों की वजह से गठबंधन की गांठ में बंधी कांग्रेस भी हैरान है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दबी जुबान से कहना है कि प्रत्याशी को लेकर सपा स्वयं असमंजस में है, ऐसे में किसे अपना समझें और समर्थन करें, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed