{"_id":"56e9a53c4f1c1bec728b46c3","slug":"day-minus-socialist-government-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी दिवस पर गिनाए सरकार के काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी दिवस पर गिनाए सरकार के काम
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रामपुरा विकास खंड में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते सपा के वरिष्ठ नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा व माधौगढ़ विकासखंड परिसर मेें समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने चार वर्ष में सपा सरकार की योजनाओं व नीतियों के बारे में आम जनता को बताया। रामपुरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय में समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। यहां सपा नेता शीतल सिंह सेंगर ने चार वर्षों में
प्रदेश में लागू कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह योजनाओं का प्रचार प्रसार भी करें। इस मौके पर किसान दुर्घटना बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना समेत तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई। परिसर में लगाए गए स्टालों के जरिए भी योजनाओं का प्रचार किया गया। कार्यक्रम में केशव सिंह
सेंगर, समर सिंह, ब्रजेंद्र सेंगर, गंगाराम चौधरी प्रभारी बीडीओ, रामकुमार एडीओ के अलावा देवेंद्र सिंह दीपू, प्रवीण आदि मौजूद रहे। माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार यहां हुए कार्यक्रम में
विज्ञापन
जिला पंचायत समिति के सदस्य दीपराज गुर्जर ने कहा कि सपा सरकार ने गरीबों, किसानों व मजदूरों को एक सूत्र में पिरोया है। विशिष्ट अतिथि सुदामा दीक्षित ने भी सरकारी योजनाओं का बखान किया। रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
समाजवादी स्वास्थ्य शिविर में 196 का रजिस्ट्रेशन
प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र डकोर में बुधवार को समाजवादी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 196 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर डकोर ब्लाक मेें स्वास्थ्य मेला व सरकारी विभागों के स्टाल लगाकर प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य
शिविर मेें 196 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसमें जुकाम, बुखार, खांसी, टीवी, चर्मरोग आदि केे मरीज देखे गए। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पीडी चित्रसेन, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति, डा.आशाराम , आलोक पांडे, मुहम्मद इदरीश, एडीओ ज्ञानेंद्र सिंह,
इरशाद खां, राधेलाल, संगीता सिंह आदि मौजूद रही। महेवा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड कार्यालय कंपाउंड में आयोजित समाजवादी मेले में भी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हुआ। समारोह में तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग से किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसान की आकस्मिक मृत्यु होने या
अक्षमता की स्थिति में पांच लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं। संचालक शत्रुघन सिंह चौहान ने कहा कि सूबे की अखिलेश सरकार ने किसानों के हितों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण मेहरोत्रा ने भी संबोधित किया।