फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Danger of accidents due to broken electric poles

Jalaun News: बिजली के टूटे पोलों से हादसों का खतरा

Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Danger of accidents due to broken electric poles
रामपुरा। इन दिनों कस्बे के लोग बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान हैं। वार्ड नंबर एक में लगा बिजली का एक खंभा टूट गया है। यह केबल के सहारे खड़ा हुआ है। ऐसे में मोहल्ले के लोग हादसे की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर एक निवासी रुकसाना के घर के बाहर लगा विद्युत पोल कई दिनों से टूटा है। यह केबलों के सहारे खड़ा है। कभी भी तेज हवाओं के चलते टूट हुआ पोल राहगीरों व पास बने घरों के ऊपर गिर जाने से नुकसान पहुंचा सकता हैं। उधर, इससे करीब 50 मीटर की दूरी पर सैयद बाबा मजार के पास भी लगा पोल एक वर्ष पूर्व टूट गया था। इसे भी बदला नहीं गया है। जबकि पोल के केबल को वहीं लगे नीम के पेड़ से बांध दिया गया। कई बार विभाग के अफसरों से शिकायत की गई पर पोल नहीं बदले गए। बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक सोनकर ने कहा कि जल्द जेई अमित शर्मा से कहकर समस्या का निदान कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed