फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   cultural

भगवान शालिग्राम की बरात पर भक्तों ने बरसाए फूल

Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
cultural
कालपी। देवोत्थान एकादशी पर सोमवार को नगर के राजघाट मोहल्ले में भगवान शालिग्राम व माता तुलसी का शुभ विवाह धूमधाम से हुआ। विवाह की सारी रश्में विधि विधान से प्रख्यात साधु संतों की मौजूदगी में हुई। गाजे बाजे के साथ निकली भगवान शालिग्राम की बरात का भक्तों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत गुजरात के राजकोट के श्री जगन्नाथ आश्रम से महंत श्री त्यागी मनमोहन दास जी महाराज भगवान शालिग्राम की बरात लेकर दिन में तीन बजे आए। बरात में गुजरात से लेकर यूपी तक के कई साधु संत आए हैं।
विज्ञापन

कालपी की सीमा में प्रवेश करते ही जोल्हूपुर मोड़ पर स्थिति राजा ढाबा में मां बनखंडी धाम के महंत जमुना दास महाराज के नेतृत्व में कई साधु संतों, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, चौधरी बिष्णु पाल सिंह नन्नू राजा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप दीक्षित, अरविंद यादव सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने बरात की अगवानी की। इसके शहर में भव्य बरात की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे रास्ते घरों की छतों से महिलाओं ने फूल बरसाए। गाजे बाजे के साथ बरात श्री बिहारी जी मंदिर पहुंची। इसके बाद दूल्हा बने भगवान शालिग्राम बरातियों के साथ रमा शंकर व कुसुम के घर पहुंचे, जहां विधि विधान से भगवान शालिग्राम व माता तुलसी का शुभ विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान ठडेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धराम दास महाराज, वनखण्डी देवी के महंत जमुनादास, महाराज सहित आसपास जिलों के कई प्रमुख संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed