{"_id":"5ccc84e7bdec220772688e24","slug":"youth-shot-dead-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत
Fri, 03 May 2019 11:44 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 03 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
हनीफ के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरी गांव निवासी हनीफ (35) पुत्र जब्बार गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ कुल्फी बेचने का काम करता था। वहां पर उसके पिता जब्बार, मां हसीना, पत्नी सलमा और छोटा भाई हकीम व दो बच्चे रहते हैं। हनीफ दो दिन पहले गांव में एक विवाद की तारीख निपटाने अकेले आया था। शुक्रवार सुबह पड़ोस में रहने वाले हनीफ के ताऊ जिबराहिल के बेटे मुमताज ने उसके मकान का मेन गेट खुला देखा। बकौल मुमताज भीतर जाने पर देखा की फर्श पर हनीफ का लहूलुहान शव पड़ा था।
विज्ञापन
गोली उसकी दायीं कनपटी में लगी थी। पास ही 315 का तमंचा भी पड़ा हुआ था। मुमताज चीखता हुआ बाहर आया और ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ ही देर बाद कैलिया थाने की फोर्स और सीओ भी पहुंच गए। पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह अपने माता-पिता से परेशान होकर जान दे रहा है। इसके अलावा मेरे ऊपर कर्ज भी है, र्कज देने वाला चाहे तो मेरे खाल के जूते बनवा ले। शव से कुछ दूरी पर कुर्सी में रखा एक जिंदा कारतूस भी पुलिस को मिला है।
विज्ञापन
जबकि ताऊ ने हनीफ की हत्या की आशंका जताई। ताऊ के मुताबिक गांव के ही कुछ लोगों से उनके परिवार का मारपीट का मामला भी चल रहा है। इस पर पुलिस ने तत्काल ही फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। सीओ का कहना है कि सुसाइड नोट और दायीं कनपटी में गोली व उसी ओर तमंचा मिलने से मामला सुसाइड का ही लग रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शाम तक पहुंचने वाले हनीफ के घरवालों से बात करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। यदि कोई तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन