फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth's head cut body found on rail track

रेल ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश

Thu, 28 Jun 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 28 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth's head cut body found on rail track
घर में बैठे परिजन। - फोटो : amar ujala

कालपी छोर से यमुना नदी पार भोगनीपुरकोतवाली क्षेत्र में डिलौलिया बांगर गांव के सामने गुरुवार की सुबह  रेल पटरी पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। कोतवाल शिव कुमार सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। आसपास देखने पर भी मृतक का सिर नहीं मिला। कपड़ों की तलाशी में आधार कार्ड, कागजात, कालपी स्थित आढ़त का विजटिंग कार्ड और 3,500 रुपये मिले।

विज्ञापन


उसके पास पत्नी का भी वोटर आईडी कार्ड था। उसमें लिखे नाम-पते से सुनील उर्फ प्रद्युम्न(32) थाना कदौरा के कुआंखेड़ा के रूप में पहचान हुई। मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण कोतवाल ने सिम निकाल कर अपने मोबाइल में डालकर उसके नंबरों पर बात की। इससे परिवार में बात हो सकी। सूचना पर पिता परशुराम और ताऊ रामलखन पाल परिजनों समेत पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त सुनील के रूप में की। परिजनों ने पहले घटना के संबंध में कुछ भी कह पाने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन


बताया कि कालपी में भी कमरा लिए था कभी-कभी यहां भी रुक जाता था। वह गल्ला की आढ़त का काम देखता था। इस समय किन्हीं कारणों से तनाव में रह रहा था। कोतवाल ने बताया कि स्टेशन मास्टर नरेंद्र कटियार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथमदृष्ट्या घटना आत्महत्या की प्रतीत होती है। बताया कि परशुराम ने तनाव में आत्महत्या कर लेने की तहरीर दी है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कोतवाल ने बताया कि ट्रेन से कटकर मौत होने की पुष्टि के साथ आत्महत्या का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed