फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth ran away from the police station

थाने से भागे युवक ने तालाब में लगाई छलांग

Sun, 04 Mar 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 04 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth ran away from the police station
तालाब - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

मिली जानकारी के अनुसार, कदौरा थाना क्षेत्र के चकेला गांव निवासी कैलाश (30) पुत्र स्वर्गीय रामआसरे का दरवाजे को लेकर विवाद पड़ोसी नसीम से चल रहा है। इस मामले को नसीम ने समाधान दिवस में भी उठाया था और शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कदौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में थाना पुलिस ने कैलाश को पूछताछ के लिए बुलाया था। शनिवार शाम साढ़े सात बजे कैलाश थाने पहुंचा। पुलिस कैलाश से थाने में पूछताछ कर रही थी। इस दौरान अचानक कैलाश ने जूते उतारे और थाने के अंदर से दौड़ लगा दी।

विज्ञापन


कैलाश के पीछे थाने का स्टाफ भागा, पर तब तक कैलाश ने पास ही स्थिति गहरे तालाब में छलांग लगा दी। कैलाश के तालाब में छलांग लगाते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। थाना पुलिस ने पूरे मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की, पर कुछ मीडियाकर्मियों को इस बात की भनक लग गई। मीडियाकर्मियों ने जब एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी और सीओ सुबोध गौतम से जानकारी लेनी चाही तो उनको घटना के बाबत पता ही नहीं था। दोनों अधिकारियों ने घटना से अनभिज्ञता जताई और थाने से जानकारी ली, तब पूरा मामला खुला।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद कैलाश को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, जिस पर कैलाश देर शाम थाने आया था। सीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान ही कैलाश थाने से भागा और तालाब में छलांग लगा दी, जिसकी तलाश कराई जा रही है। उधर, कैलाश के तालाब में छलांग लगाने की जानकारी परिजनों को मिलने पर उसकी पत्नी वंदना थाने पहुंची, जहां पर कैलाश के जूते रखे हुए थे। एएसपी ने बताया कि सीओ को मौके पर भेजा गया है।  वहीं कुछ लोगों का कहना है कि तालाब से कैलाश बाहर निकल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed