{"_id":"5af48b804f1c1ba1098b94b1","slug":"youth-killed-injured-fellow-by-sliding-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से युवक की मौत, साथी घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक फिसलने से युवक की मौत, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Thu, 10 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरेया जनपद के थाना अयाना के ग्राम करके का पुरवा निवासी राजनारायण (45) पुत्र वृंदावन बुधवार शाम बाइक से गांव के ही प्रदीप कुमार पुत्र रामशंकर पाल के साथ रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर अपने रिश्तेदार विद्याधर के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। राजनारायण जब जगम्मनपुर गांव के बाहर स्थित करनखेरे मंदिर पर पहुंचे तो अचानक रफ्तार तेज होने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। वह बाइक के साथ घिसटना चला गया और उसका सिर एक पत्थर से टकरा गया।
विज्ञापन
हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गहरी चोटें आईं। वहीं साथी प्रदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच उधर से निकल रहे कुछ राहगीरों ने दोनों को सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो उन्हें उठाकर वाहन में बैठाया और आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने राजनारायण को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप को प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन