फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies after being shot

गोली लगने से युवक की मौत

Thu, 20 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 20 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being shot
घटनास्थल पर छानबीन करते एएसपी शकील अहमद। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के मुहल्ला तुफैलपुरवा में एक युवक की बुधवार की देर रात गोली लगने से मौत हो गई। परिजनाें ने किसी के  खिलाफ तहरीर नहीं दी है। मौके पर पहुंचे एएसपी शकील अहमद मामले को संदिग्ध बताकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। लेकिन तमंचा न मिलने से मामला पेचीदा बना हुआ है। मुहल्ला तुफै लपुरवा निवासी कालीचरण के यहां
विज्ञापन


उसका नाती संतोष कुमार (22) पुत्र स्व. बाबूराम निवासी कोेटा राजस्थान दो दिन पहले आया था। परिजनाें के मुताबिक  बुधवार की देर रात करीब 10 बजे वह छत पर बैठा था तभी उन्हें गोली की आवाज सुनाई दी। जब वे जीने पर चढ़े तो संतोष लहूलुहान हालत में लड़खड़ाता हुआ नीचे आया और आंगन में गिर गया। यह देख परिजन उसे मुहल्ले
विज्ञापन


वालाें की मदद से जिला अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाल सुनील तिवारी, सीओ जंगबहादुर मौके पर पहुंचे और साक्ष्याें का संकलन कर मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया। सुबह एएसपी शकील अहमद मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगाें से बातचीत कर घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी के मुुताबिक मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध है। परिजनों ने अब तक किसी के नाम की तहरीर नहीं दी है। युवक के हाथ में बारूद लगी होने पर उसका नमूना ले लिया है। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

किसी से दुश्मनी के बिंदु पर भी जांच
संतोष के नाना कालीचरण ने बताया कि संतोष के मां व पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। लिहाजा उन लोगाें ने उसका पालन पोषण किया। वह इन दिनाें एमपी के विदिशा में एक प्राईवेट कंपनी में काम कर रहा था। दो दिन पहले ही वह उनके यहां आया था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर जब संतोष यहां  रह नहीं रहा था तो उसकी किसी से दुश्मनी क्या थी। पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है।

मोबाइल से खुलेगा मौत का राज
पुलिस को मृतक का मोबाइल हाथ लगा है। पुलिस काल डिटेल की पड़ताल कर रही है। सूत्राें की मानें तो अंतिम काल में किसी महिला या लड़की से बातचीत होना बताया जा रहा है। पुलिस इस तथ्य पर भी जांच कर रही है कि कहीं करवाचौथ के दिन प्रमिका द्वारा ठुकरा देने पर उसने आत्महत्या जैसी वारदात को अंजाम तो नहीं दिया।


मृतक के हाथ में चोट व बारूद
संतोष के शव को जब पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो उसके दाहिने हाथ में जलने का निशान था इससे पुलिस को अनुमान है कि यह तमंचे से ही जला है। पुलिस ने उसके हाथ के  नमूने बेंजीन के घोल से धुलवाने के बाद सैंपल को जांच के लिए भेजा है। पुलिस को उम्मीद है कि रिपोर्ट पाजिटिव आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed