फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women's resentment against the liquor contracts, arson

शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का आक्रोश, आगजनी

Fri, 09 Nov 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 09 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women's resentment against the liquor contracts, arson
फर्नीचर और बोतलों में लगी आग। - फोटो : amar ujala
 बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में छोटे (25) पुत्र लालजी निषाद की बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि मंगलवार की रात छोटे ठेके से देसी शराब पीकर आया था, बाद में उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व विक्की नाम के युवक की भी शराब पीने के बाद हालत बिगड़ चुकी है। इतना ही विक्की ने खुद को आग लगाने का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन


इसी आक्रोश में छोटे का अंतिम संस्कार करने के बाद महिलाओं की भीड़ शराब ठेके के बाहर पहुंच गई। महिलाओं के तेवर देख सेल्समैन मौके से भाग निकला। इसके बाद महिलाओं ने ठेका संचालक और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद ठेके का सामान फर्नीचर और बोतलें आदि बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन


महिलाएं ठेका भी फूंकने के प्रयास में थी। जब तक तीन चार थानों का फोर्स पहुंच गया। इसके बाद महिलाओं को ठेके से दूर किया गया। महिलाओं ने बताया कि वे लोग काफी समय से शराब ठेके का विरोध करती आ रही है। ठेके के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं। देसी शराब ठेका से गांव का माहौल खराब हो गया है। महिलाओं ने ज्ञापन देकर शराब ठेका हटवाने की मांग की। सीओ ने महिलाओं को भरोसा दिया कि ठेके को जल्द से जल्द हटाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से गुस्साई महिलाएं पहुंची चौकी
देसी शराब ठेके के सेल्समैन द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को महिलाएं लामबंद होकर कोतवाली आईं और हल्का इंचार्ज सर्वेश कुमार को ज्ञापन देकर पुलिस कार्रवाई पर ऐतराज जताया। महिलाओं ने कहा कि नियम कायदों को दरकिनार कर 24 घंटे शराब ठेका खुला रहता है व ठेके से रैपर व मोनोग्राम चेंज कर जहरीली शराब बेची जाती है। शिकायत करो तो कार्रवाई नहीं होती है। चाहे कुछ हो अब गांव के अंदर शराब ठेका नही खुलने दिया जाएगा। इसके बाद महिलाएं सीओ गौतम से भी जाकर मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed