फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman strangled, bodies dumped along highway

महिला का गला घोटा, शव हाइवे किनारे फेंका

Mon, 17 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 17 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman strangled, bodies dumped along highway
murder shimla
आटा थाना क्षेत्र के गांव चमारी गांव हाईवे से महज 10 मीटर दूरी पर एक युवती की गला घोटकर हत्या कर शव फेंक दिया गया। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्याें का संकलन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि गले में निशान हैं इससे तय है कि हत्या गला दबाकर की गई है। महिला की अभी पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन


आसपास के जिलों में सूचना दे दी है। सोमवार की सुबह लोगों ने आटा थाना क्षेत्र के गांव चमारी के हाइवे किनारे एक करीब 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा। पास में उसकी एक चप्पल व पर्स भी पड़ा था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिले। महिला के
विज्ञापन


शरीर पर साड़ी है। उसके गहने भी सुरक्षित हैं। इससे यह तय है कि उसकी हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई है। शव के पास ही एक पर्स पड़ा था। उसमें टिफिन व रुपये थे। पुलिस को कोई
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कागज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा का कहना है कि हत्यारे हत्या कर शव को वहां डाल गए है। वह पड़ताल कर मामले का खुलासा करेंगे।

कामकाजी लग रही महिला
मरने वाली महिला काफी स्मार्ट और कामकाजी लग रही है। उसके पर्स में टिफिन में खाना था जो ताजा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कहीं नौकरी करती थी। पुलिस कई बिदुआें पर पड़ताल कर रही है।

करीब चार घंटे पहले हुआ कत्ल
जानकाराें की मानें तो महिला की हत्या करीब चार घंटे पहले हुई थी। गला घोटने के दौरान महिला के नाक से जो खून आया था वह सुबह तक सूखा नहीं था। इससे स्पष्ट है कि किसी ने यहां लाकर उसकी हत्या की है। मौके पर पुलिस को महिला की एक चप्पल नहीं मिला। जांच का विषय ये भी है कि आखिर एक चप्पल कहां गई। वह यहां चलकर आई या उसकी हत्या कहीं और कर यहां किसी वाहन से लाकर फेंका गया।

कहां थी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी
हत्यारे महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक कर चले गए और थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगी जबकि थाना क्षेत्र में रात के समय दो गाड़ियां हाईवे पर पेट्रोलिंग करती हैं। फिर पुलिस को क्याें कातिलाें का पता नहीं लगा। इसकी अगर जांच की जाए तो पुलिस की लापरवाही भी उजागर होगी। लोगाें की मानें तो थाना पुलिस टाल प्लाजा के पास ही रात में चेकिं ग के नाम पर लगी रहती है।


टोल के सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
आटा थाना पुलिस महिला की हत्या के खुलासे के लिए टोल के सीसीटीवी कैमरे की फटेज खंगाल रही है। अगर कोई संदिग्ध फुटेज पुलिस के हाथ लगते हैं तो पुलिस के लिए मामले के खुलासे में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed