फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman killed in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की आग से जलकर मौत

Sat, 01 Jun 2019 12:21 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 01 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in suspicious circumstances
Fire - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

नदीगांव थाना क्षेत्र के गांव सधूपुरा निवासी अजय कुमार की पत्नी रीनू (38) गुरुवार रात 8 बजे घर में आग से जल गई। जलन होने पर वह आग का गोला बन चीखती चिल्लाती हुई घर के बाहर भागी। पड़ोसियों व परिजनों ने महिला को जलता देख आग बुझाई और उसे सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। वहीं मृतका रीनू के मायके भदेवरा से आए पिता रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि रीनू की  शादी वर्ष 1998 में हुई थी। पति अजय दिल्ली में मजदूरी करता है और तीन दिन पहले वह दिल्ली से आया था। उसके एक पुत्री पल्लवी (12) व पुत्र हर्ष (6) है। वहीं पिता ने ससुरालियों पर उसकी बेटी को मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed