फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife to be raped by husband

पति को बंधक बनाकर पत्नी से रेप

Tue, 07 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Tue, 07 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन

उरई (जालौन)। कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि सोमवार की रात घर में घुसे युवक ने पति को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर उसके साथ रेप किया। मंगलवार को महिला ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। रेप की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात जब वे पति-पत्नी सोने जा रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक शराब के नशे में हाथ में तमंचा लेकर भीतर घुस आया। युवक ने पहले पति के साथ मारपीट की और उन्हें दूसरे कमरे में बंद कर दिया। बकौल महिला इसके बाद तमंचा दिखाकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने जाते वक्त मुंह खोलने पर दोनों (पति-पत्नी) को जान से मारने की धमकी भी दी। मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंचे दंपति ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि पास पड़ोस के लोगों से महिला के घर किसी के आने जाने व शोर शराबे की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि मामला आपसी विवाद का भी हो सकता है। पति पत्नी दोनों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुष्टि होने पर आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed