फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ward got another driver , spoke was in Tanker oil

दूसरे वार्ड में मिला चालक, बोला- टैकर में था तेल

Tue, 19 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 19 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ward got another driver , spoke was in Tanker oil
उरई-झांसी हाईवे पर दो दिन पहले हुई टैंकर लूट के बाद सड़क किनारे खंदक में
विज्ञापन
अचेत मिला पीड़ित चालक मंगलवार को जिला अस्पताल के दूसरे वार्ड में मिल गया। होश आने के बाद कोतवाल को उसने पूछताछ में बताया कि वह भरतपुर राजस्थान से सरसों का तेल लादकर सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल जा रहा था। रास्ते में भोगनीपुर के होटल पर चाय पी और चल दिया। तभी

पीछे से आए एक ट्रक में सवार चार बदमाशों ने ट्रक ओवरटेक कर उसे रोक लिया और मारपीट कर सरसों के तेल से भरा टैंकर लूट ले गए। इसके बाद उसे नहीं पता कि वह यहां कैसे आया। कोतवाल ने परिजनों को सूचना दे दी है। उरई झांसी मार्ग पर दो दिन पहले ग्रामीणों को एक अधेड़ कंबल में लिपटा पड़ा दिखा था। सूचना पर ग्राम प्रधान ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती

कराया था। हालत ठीक न होने के कारण वह पुलिस को ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा था। सोमवार की शाम वह लापता भी हो गया। जब अमर उजाला ने आला अधिकारियों से बात की तो कोतवाली पुलिस हरकत में आई और वह जिला अस्पताल के दूसरे वार्ड में पाया गया। मंगलवार की सुबह उसे होश आ गया और उसने अपना नाम लालबिहारी प्रजापति (55) पुत्र स्वर्गीय

मेंबुल प्रजापति निवासी चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के गांव रामरूपपुर बताया। उसने बताया कि वह टैंकर चालक है। वह 15 जनवरी को राजस्थान के भरतपुर से सरसों का तेल लादकर सिलीगुडी पश्चिम बंगाल जा रहा था। 16 तारीख की रात कानपुर देहात के भोगनीपुर में उसने सरदार के होटल पर चाय पी और चल दिया। रात करीब 12 बजे वह जब घाटमपुर रोड पर चला तभी पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने उसके टैंकर को ओवरटेक कर रोक लिया और टैंकर में चार बदमाश चढ़ आए।

वे उसके साथ मारपीट करने लगे। इससे उसके सिर व कई अंगों में चोट आई और वह अचेत हो गया। इसके बाद उसने अपने आपको उरई अस्पताल में पाया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि परिजनों से चालक की बात करवा दी है। वह आ रहे है। उन्होंने कहा कि वारदात कानपुर देहात के कोतवाली क्षेत्र की है। अगर चालक चाहेगा तो वह निल में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed