फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two women injured in Harsh firing

हर्ष फायरिंग में दो महिलाएं घायल

Fri, 30 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 30 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोंच। बजरिया क्षेत्र में बुधवार की रात चल रहे शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो महिलाओं को छर्रे लग गए। इससे समारोह में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में दोनों महिलाओं को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भी भेज दिया गया। कोंच कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

बजरिया मोहल्ले के गेस्ट हाउस में एक बुधवार रात शादी थी। डांस करते समय हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। छर्रे लगने से स्टेज के पास खड़ी दो महिलाएं घायल हो गई। बाराती महिलाओं को लेकर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पट्टी कर अस्पताल से छुट्टी दे दी। सूत्रों के अनुसार महिलाएं झांसी की रहने वाली हैं। हादसे के बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले गए। पुलिस को मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई है। एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि कोंच पुलिस को मामले की जानकारी करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी गेस्ट हाउस संचालकों को भी हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने की हिदायत दी जा रही है। कोंच कोतवाल सत्यदेव सिंह का कहना है कि गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ की जा रही है, कुछ जानकारी मिली है। जल्द ही फायरिंग करने वाले का पता कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed