{"_id":"58d955354f1c1b447763e4c1","slug":"two-vicious-vehicles-thieved-police-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो शातिर वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट से ट्रैक्टर चुराकर भाग रहे चोरों का पीछा कर पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने दो शातिर चोराें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रैक्टर बरामद कर लिया। गिरोह का सरगना अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक भी बरामद की है। साथ ही 315 बोर के दो तमंचे और तीन कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन
एसपी स्वप्निल ममगोई ने बताया कि शनिवार की रात एट कस्बे से किसान का ट्रैक्टर चोरी हो गया। जानकारी हुई तो एट थानाध्यक्ष मनोज कुमार साथी दरोगा प्रमोद कुमार के साथ बदमाशाें की घेराबंदी की। कोटरा थाना के बीहड़ स्थित सलाघाट के पास ट्रैक्टर पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकना चाहा तो बदमाशाें ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दो बदमाशाें को दबोच लिया।
विज्ञापन
बदमाशाें ने अपने नाम शरद पाराशन व अरविंद कुमार निवासी बस स्टैंड गुरसरांय झांसी बताया। एक बदमाश विजय निवासी गुरसरांय अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर के कागजात मांगे तो बताया कि यह चोरी किया गया है। पूछताछ में बदमाशाें ने छह चोरी की बाइक भी बरामद करवाई। एसपी ने बताया कि शरद के खिलाफ यूपी, एमपी में करीब 11 और अरविंद के खिलाफ चार मामले दर्ज है। एसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये के इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन