{"_id":"6a8f4cb2f05235750d0f04dc","slug":"dj-operator-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-line-sambhal-news-c-204-1-chn1003-132147-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीजे संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीजे संचालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर। मोहम्मदपुर बाबई गांव में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हादसा हो गया। जनपद अमरोहा के 18 वर्षीय डीजे संचालक अमन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अमन 8 से 10 फीट ऊंचे डीजे पर चढ़ गया था। वहीं, पुलिस जनरेटर से करंट लगने की बात कह रही है।
मोहम्मदपुर बाबई गांव में ग्राम प्रधान के पुत्र नाजिम अली की देखरेख में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जा रहा था। जिला अमरोहा के थाना हसनपुर स्थित गांव महमूदपुर बांगर निवासी 18 वर्षीय अमन और पंकज छोटा हाथी पर डीजे लेकर आए थे। डीजे की ऊंचाई लगभग 8 से 10 फीट बताई जा रही है। दोपहर साढ़े 12 बजे करीब जैसे ही गांव मोहम्मदपुर बाबई में डीजे डॉक्टर अखलाक के घर के पास पहुंचा, संचालक अमन अचानक डीजे पर खड़ा हो गया।
इस दौरान ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। डीजे संचालक को ग्रामीणों ने संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में अमन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बोविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नहीं, बल्कि डीजे में जनरेटर के करंट से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मानक के अनुसार डीजे की ऊंचाई 10 फीट तक मान्य है। हादसा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हुआ या जनरेटर के करंट से, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार किया है।
- विवेक जावला, सीओ चंदौसी