फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Climbed mobile tower for the third time to get daughter's Aadhaar made.

Chandauli News: बेटी का आधार बनवाने के लिए तीसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ा

Thu, 27 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Climbed mobile tower for the third time to get daughter's Aadhaar made.
बबुरी के बनौली में मोबाइल टावर पर चढ़ा श्रीकंठपुर निवासी सुरेश। स्रोत:-जागरूक पाठक
बबुरी। बनौली गांव में बुधवार की सुबह सात बजे सुरेश अपनी बेटी का आधार कार्ड बनवाने की मांग करते हुए तीसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाया। पत्नी और बेटी को बुलाकर बातचीत कराई। समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, तब वह तीन घंटे बाद उतरा।
विज्ञापन

श्रीकंठपुर गांव निवासी सुरेश (50) बुधवार की सुबह बनौली गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद अपनी पत्नी ममता और पांच वर्षीय बेटी पूजा को मौके पर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और उसे उतरने के लिए समझाने लगी। पुलिस ने सुरेश की पत्नी और बेटी को मौके पर बुलाया। पत्नी ने भी उसे समझाया लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मोबाइल फोन से उससे बातचीत शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद सुरेश उतरा। सुरेश की पत्नी ममता ने बताया कि बेटी पूजा का आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं।
कई बार प्रयास करने के बावजूद नहीं बना। सुरेश का आरोप है कि आधार कार्ड बनवाने के नाम पर उससे रुपये मांगे जा रहे हैं। थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस ने सुरेश को समझा-बुझाकर टॉवर से उतार लिया है। सुरेश पहले भी दो बार मोबाइल टाॅवर पर चढ़ चुका है।

बबुरी के बनौली में मोबाइल टावर पर चढ़ा श्रीकंठपुर निवासी सुरेश। स्रोत:-जागरूक पाठक

बबुरी के बनौली में मोबाइल टावर पर चढ़ा श्रीकंठपुर निवासी सुरेश। स्रोत:-जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed