{"_id":"5991e5b34f1c1ba6768b46b4","slug":"two-members-of-the-bike-thief-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला जालाौन
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बाइक चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने सोमवार को फैक्ट्री एरिया स्थित एक खंडहर से अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर सात बाइक बरामद कीं। गिरोह के चार सदस्य भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में बाइक चोर गैंग की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी आनंद कुमार को सोमवार सुबह फैक्ट्री एरिया में बाइक चोर गिरोह की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर स्वाट टीम व पुलिस ने फैक्ट्री एरिया स्थित शताब्दी फैक्ट्री के पास एक खंडहर में छापा मारा। पुलिस को देखकर बाइक बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पुलिस ने दो को दबोच लिया लेकिन चार बदमाश भाग निकले। खंडहर से चोरी की सात बाइकें बरामद की गईं। एसपी ने गिरफ्तार बदमाशों के नाम नाम पूरन सिंह और कुलदीप बाल्मीकि पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम मुहाना थाना डकोर बताए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चोरों ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम डकोर थाना क्षेत्र के केहटा गांव निवासी किशन पुत्र सुरेंद्र मल्लाह और कोटरा थाना क्षेत्र के भरसूड़ा गांव निवासी रामराजा पुत्र बदन सिंह और ऐंदा गांव निवासी रामसजीवन पुत्र झुन्नीलाल व नरेंद्र पुत्र भारत सिंह बताए हैं। पूछताछ में पूरन और कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह जालौन के अलावा आसपास के जिलों में बाइक चोरी करते थे। चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट आदि बदलकर बेच देते थे। एसपी ने बताया कि फरार बाइक आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरोह को पकड़ने वाली टीम में एसआई मुकेश कुमार सिंह, राजवीर सिंह, कांसटेबिल शीतेष कुमार, आकाश बाबू, विक्रम प्रताप, अमित कुमार, स्वाट टीम के सिपाही मनोज कुमार, शैलेंद्र चौबे, नीतू कुमार, रवि भदौरिया, दीपक व प्रदीप आदि शामिल रहे।
पहले भी बाइक चोरी में जा चुके हैं जेल
एसपी ने बताया कि बाइक चोर गिरोह के पकड़े गए सदस्य पूरन सिंह और कुलदीप का आपराधिक इतिहास है। यह दोनों पहले भी बाइक चोरी में जेल भेजे जा चुके हैं। तब दोनों के पास से चोरी की 17 बाइक बरामद की गई थी। जमानत मिलने के बाद फिर बाइक चुनाने लगे थे।