{"_id":"5aeca2ca4f1c1b57098b8045","slug":"two-killed-women-injured-in-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, महिला घायल
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 04 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मारे गए अजय के घर में रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
ग्राम अमखेड़ा निवासी किसान अजय कुमार उपाध्याय (40) पुत्र रामप्रकाश गुरुवार देर शाम बाइक से बहन ममता (45) पत्नी विशेश्वर दयाल निवासी ग्राम एदलपुरा को साथ लेकर जालौन के तीतरा गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह लोग जैसे ही अमखेड़ा और कमसेरा गांव के बीच पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
हेलमेट न लगाए होने से अजय व दूसरे बाइक सवार किसान हरी सिंह (42) पुत्र राजाराम निवासी ग्राम बिजदुआ की मौके पर मौत हो गई, जबकि अजय की बहन ममता घायल हो गई। लहूलुहान हालत में ममता उठकर अजय के पास पहुंची और अजय मृत देख रोने लगी। उधर से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल ममता को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचना दी। घर में हादसे की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया और कुछ देर में घटना स्थल पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में ममता की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन