{"_id":"5953fd5f4f1c1b93718b466b","slug":"two-killed-in-truck-tire-mutation-cleaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से ट्रक पलटा, क्लीनर सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर फटने से ट्रक पलटा, क्लीनर सहित दो की मौत
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खंदक से निकाला गया ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। कानपुर से सरिया लादकर झांसी जा रहा ट्रक आटा क्षेत्र में बुधवार सुबह टायर फटने से सड़क किनारे खंदक में पलट गया। इस हादसे में क्लीनर सहित दो युवकों की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक और दोनों मृतक कानपुर देहात जिले के निवासी थे।
कानपुर देहात के असफिया निवासी कल्लू (35) ट्रक चलाता है। उसके ट्रक में गांव का फहीम (30) पुत्र अब्दुल रहमान क्लीनर था। मंगलवार देर रात कल्लू कानपुर से ट्रक में असफिया गांव का श्रीराम (25) पुत्र रामप्रताप भी था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे आटा थाना क्षेत्र में भभुआ मजार के पास टायर फटने से ट्रक बेकाबू होकर हाईवे किनारे खंदक में पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन व जेसीबी की सहायता से करीब तीन घंटे में ट्रक को खंदक से बाहर निकाला जा सका। हादसे में क्लीनर फहीम और श्रीराम की मौत हो गई जबकि चालक कल्लू घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।