फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two killed in separate incidents in jalaun

जालौन में अलग-अलग घटनाओं में दो की हत्या

Thu, 07 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 07 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two killed in separate incidents in jalaun
जमालपुरा में गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जालौन। अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी गई। शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला का, रामपुरा थाना क्षेत्र में अधेड़ का कत्ल हुआ। हत्याएं किसने और क्यों कीं, यह साफ नहीं हो सका है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी रामकिशनु प्रजापति प्राइवेट फैक्ट्री में कार्यरत हैं। बुधवार को रामकिशनु फैक्ट्री गए थे। घर में पत्नी ममता (52) अकेली थीं। रात के समय किसी ने ईंट से सिर कुचलकर ममता की हत्या कर दी।
विज्ञापन


रामकिशुन के मुताबिक रात 10 बजे ड्यूटी से लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। वह पड़ोसी की छत से घर के अंदर पहुंचा तो ममता का खून से सना शव कमरे में पड़ा था। पास ही में खून से सनी ईंट पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता के गले में साड़ी फंदे की तरह लिपटी थी। सूचना पर आए कोतवाल आलोक सक्सेना ने मौका मुआयना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि कातिल से कहां से आया-गया। रामकिशनु ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

दूसरी घटना रामपुरा थाने के गांव जमालपुरा की है। यहां के गंगाप्रसाद पाल (52) की बेटी की\शादी 26 अप्रैल को होनी है। वह शादी के कार्ड बांटकर बुधवार रात 8 बजे भिंड से लौटे और खाना खाकर आंगन में सो गए।


देर रात अज्ञात हमलावराें ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सुबह परिजन जगे तो हत्या की जानकारी हुई। चारपाई पर गंगा प्रसाद का खून से सना शव पड़ा था। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई दुर्गा प्रसाद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कई बिंदुआें पर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed