फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck driver mercilessly beaten

ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा

Mon, 13 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 13 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Truck driver mercilessly beaten
मार पिटाई
आटा टोल पर तय राशि से अधिक  की पर्ची काटने का जब ट्रक चालक ने विरोध किया तो टोल कर्मियाें ने उसे बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित ट्रक चालक थाने पहुंचा व पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक दिन पहले भी टोल कर्मियाें ने चालक, खलासी को पुलिस की मौजूदगी में पीटा व हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस
विज्ञापन


ने दोनाें पक्षाें में समझौता कराया था। ग्वालियर के मुरैना कोतवाली के गांव गोपालपुरा निवासी रिंकू  गिरी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात दस बजे वह झांसी से ट्रक लेकर कानपुर जा रहा था। उसे रात में वहीं रुकना था। लिहाजा उसने एक तरफ की पर्ची देने को कहा तो टोल पर तैनात कर्मचारी ने उसे जबरन आने जाने की पर्ची
विज्ञापन


काटकर थमा दी। उसने ज्यादा पैसा देने से इंकार कर दिया तो टोल पर तैनात सुरक्षा कर्मी आग बबूला हो गए और उसे नीचे उतार कर जमकर मारापीटा। आरोप है कि उससे जबरन रसीद के पैसे छीन लिए। पीड़ित आटा थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष मनोज यादव को टोल कर्मियाें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उसे चलता कर दिया। यह
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला मामला नहीं है इससे पहले भी टोल कर्मी कई और वाहन चालकाें के साथ अभद्रता करते है। इस पूरे खेल में थाना पुलिस की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले में एएसपी शकील अहमद पहले से ही जांच करवा रहे है।

हर बार टोल पर बवाल, पुलिस करती इनकार
आटा टोल पर हर बार मारपीट के बाद पुलिस मामले को रफा दफा कर देती है। पिछली बार टोल कर्मियों ने फायरिंग कर दहशत भी फैला दी थी पर पुलिस ने इस मामले को भी रफा दफा कर दिया था। पिछले दो दिनों में टोल कर्मियों के एक बार फिर मारपीट करने के बाद भी उच्चाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हो रहे हैं।


मानक पूरे नहीं, फिर कैसा टोल प्लाजा
टोल प्लाजा बनाने के मानकों को आटा टोल पर पूरा नहीं किया जा रहा। टोल की ओर से न तो सड़कों का रखरखाव और न ही दुर्घटना आदि होने पर एंबुलेंस ही मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा दुर्घटना होने पर टोल को सूचना करने के लिए वन वे मोबाइल या लैंड लाइन फोन भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed