फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accusation of raping a young woman under the pretext of marriage.

Faridabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 09 Oct 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Accusation of raping a young woman under the pretext of marriage.
गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से दिल्ली निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती झाड़सा निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि एक जुलाई को युवक ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। शिकायत के अनुसार, जब युवती ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने और उसके परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती को जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed