{"_id":"6ac8fda9054ac8c47f09167a","slug":"gang-operating-bike-taxis-using-stolen-vehicles-busted-two-arrested-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1794-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चोरी के वाहनों से बाइक टैक्सी चलवाने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चोरी के वाहनों से बाइक टैक्सी चलवाने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- 500 सीसीटीवी खंगालने के बाद मिली सफलता, चार वाहन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
शाहदरा जिला के थाना जगतपुरी पुलिस ने चोरी के बाइकों का टैक्सी में इस्तेमाल करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के चार वाहन बरामद किए हैं। इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के चार और चोरी के दो अन्य मामलों का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार इलाके में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जगतपुरी थाने में एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वाहन चोरी में शामिल दो संदिग्ध चोरी के वाहन के साथ इलाके में घूम रहे हैं। आरोपियों की पहचान शास्त्री नगर निवासी प्रभात शर्मा (30) और शकरपुर निवासी हिमांशु (30) के रूप में हुई है। प्रभात शर्मा के खिलाफ पहले से 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं।