{"_id":"5b5f5a734f1c1b52748b7c57","slug":"truck-collide-with-dumpers-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से टकराया ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर से टकराया ट्रक, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाती क्रेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला संत कबीर नगर के थाना किसरा क्षेत्र के ग्राम खलीलाबाद निवासी चालक जिलाली खां पुत्र अली खां रविवार की रात ट्रक में प्याज लादकर इंदौर से कानपुर जा रहा था। सोमवार तड़के करीब चार बजे जब ट्रक नेशनल हाईवे पर एट थाना क्षेत्र के ग्राम जखौली पहुंचा तो रफ्तार तेज होने की वजह से वह आगे जा रहे एक डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक जिलाली खां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सड़क के बीचों बीच हादसा होने से नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायल क्लीनर को आनन फानन में अस्पताल भिजवाया। इसके बाद ट्रक में फंसे चालक के शव को किसी तरह निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने क्रेन से ट्रक व डंपर को सड़क किनारे कराया, तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने हादसे की सूचना ट्रक चालक के घरवालों को दे दी है। वहीं क्लीनर के होश में न होने से उसका नाम नहीं पता चल सका।
विज्ञापन