फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tppebajon cross the Rs 70

टप्पेबाजों ने 70 हजार रुपये किए पार

Tue, 12 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 12 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tppebajon cross the Rs 70
कोतवाली में टप्पेबाजी की सूचना देते रिटायर्ड फौजी - फोटो : अमर उजाला
अज्ञात टप्पेबाजों ने दो अलग-अलग लोगों के साथ 70 हजार रुपये की टप्पेबाजी की। पीड़ितों ने टप्पेबाजी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए दी। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा भूपका निवासी रिटायर्ड फौजी भगवती प्रसाद स्थानीय स्टेट बैंक में रुपये निकालने आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे वे बैंक से 51 हजार रुपये बैग में रख कर निकले। इसके बाद वह बैंक के बाहर लगी पास बुक मशीन से इंट्री कराने लगे।
विज्ञापन


तभी बगल रखा उनका बैग अज्ञात टप्पेबाजों ने उड़ा दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी हरिश्चंद्र ने इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा से 20 हजार रुपये निकाले और रुपये झोले में रखकर झोला साइकिल पर टांग लिया। इसके बाद वह बाजार से कुछ खरीददारी करने के लिए बाजार आने लगे। तभी पानी की टंकी के पास अज्ञात टप्पेबाजों ने उन्हें साइकिल में धक्का मारकर गिरा दिया और साइकिल में टंगे झोले को निकालकर भाग गए। दोनों पीड़ितों ने उनके साथ हुई टप्पेबाजी की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed