फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Throwing a woman in the threshold, dies

थ्रेसर के पट्टे में फंसी युवती, मौत

Fri, 20 Apr 2018 12:04 AM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Fri, 20 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Throwing a woman in the threshold, dies
डेमो - फोटो : डेंमो
शहर के कालपी रोड पर तेज रफ्तार 102 एंबुलेंस ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मासूम व महिला समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर लगते ही मौजूद लोगों ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल की 102 नंबर एंबुलेंस गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कालपी रोड से तेज रफ्तार में जा रही थी। एंबुलेंस जैसे ही एक स्वीट हाउस के सामने पहुंची, तभी आगे जा रही बाइक में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार काफी दूर तक बाइक समेत घिसटते चले गए। यह देखकर वहां आसपास मौजूद लोग दौड़कर आए गए। उन्होंने भाग रहे चालक को एंबुलेंस से उतारकर पीट दिया और एंबुलेंस में पथराव कर दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


टक्कर से बाइक सवार शत्रुघन सिंह (60), उनकी पत्नी सत्यवती (55) नाती आशुतोष (25) व नातिन अंजू (12) घायल हो गए थे। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चला रहे आशुतोष के सिर में चोट आ गई थी। उनको लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर राहगीरों ने सड़क से उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को वहां से निकाला। हादसे को लेकर वहां से लोगों में काफी आक्रोश था। उन्होंने पुलिस से एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed