फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three vehicle thieves attacked police

तीन वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

Thu, 04 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 04 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three vehicle thieves attacked police
घटना का खुलासा करते एसपी स्वप्निल ममगाई। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने तीन वाहन चोरों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की 16 बाइकों के अलावा तीन तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस लाइन में हुई प्रेस कांफ्रेंस में एसपी स्वप्निल ममगोई ने बताया कि तीनों वाहन चोर आसपास के जिले में चोरी की बाइके बेचते थे। वाहन चोरों के दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने गैंग पकड़ने वाली टीम को 5000 रुपये पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना पर नितिन उर्फ अपूर्व तिवारी, शिवशंकर कोरी और नीरज कुमार को पकड़ा है। तीनों जिले के ही रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 16 बाइकें बरामद की हैं। सभी बाइकें जिले से ही चोरी की गई थीं। वाहन चोरों के दो साथी प्रदीप कोरी और भूपेंद्र उर्फ दादू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वाहन चोर अपने पास मास्टर चाबी भी रखते थे। जिससे वे आसानी से बाइकों के ताले खोल लेते थे। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़े गए
पुलिस सूत्रों की मानें तो हाल ही में शहर के अंबेडकर चौराहे से बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी टीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed