{"_id":"57b891e84f1c1bc2066eb2b0","slug":"three-theif-arrested-with-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत मेें पकडे़ गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
आटा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आटा टोल प्लाजा के पास दो व्यक्तियों व एक सुनार को चोरी का सामान बेचते दबोचा। पुलिस ने उनसे दो तमंचे, 4 कारतूस समेत अन्य सामान भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपियाें ने स्वीकार किया कि वे राह चलते लोगों से सोना चांदी व रुपये की ठगी व टप्पेबाजी करते थे। बरामद माल को बेचने में एक सुनार उनकी मदद
करता था। गिरोह पिछले कई महीनों से जालौन में सक्रिय था। एसओ आटा विनोद कुमार मिश्र व एसटीटी प्रभारी मो. आरिफ खां अपनी टीम के साथ शनिवार को गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि चमारी नाला व गुरुकृपा होटल के बीच दो व्यक्ति व एक सुनार चोरी का माल खरीद बेच रहे हैं। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें राशिद पुत्र
अब्दुल रफीक निवासी दलेलनगर थाना अजीतमल औरैया (जिसके पास 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए), फारुख पुत्र इब्राहिम (इसके पास भी 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद) व इमरान पुत्र नफीस निवासी आजादनगर उरई शामिल थे। इनमें इमरान सुनार है। उससे सोना तौलने वाली मशीन भी बरामद हुई है जबकि अन्य दो अभियुक्तों के पास
विज्ञापन
से हाफ पेटी सफेद धातु, एक चांदी का गुच्छा, एक जोड़ी पायल, तीन हजार रुपये व एक माइक्रोमैक्स मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में गिरोह ने जालौन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई महीनों से सक्रिय रहने और कई वारदातोें का भी खुलासा किया है। इस गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम में सिपाही हरिश्चंद्र, मनोज मकुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक
कुमार, अमित कुसचान, अमित कुमार, सतेंद्र सिंह शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम की प्रशंसा की। साथ ही टीम के लिए 5000 के इनाम की घोषणा भी की।