फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves entered the house the old woman killed

घर में घुसे चोरों ने वृद्धा को मार डाला

Thu, 04 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 04 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house the old woman killed
हत्या - फोटो : amar ujala

कदौरा (जालौन)। घर में घुसे चोरों ने अकेले रह रही वृद्धा की हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि शायद पहचान लेने पर चोरों ने वृद्धा को मार डाला। वृद्धा के पैर से चांदी के पायल गायब थे। चोरी गए अन्य सामान के बारे में छानबीन की जा रही है। यह वारदात बुधवार रात कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला धोबीपुरा में हुई। धोबीपुरा निवासी श्याम कुंअर (70) पत्नी स्वर्गीय मैयादीन के पुत्र की चार साल पहले मौत हो गई थी। तभी से बहू सुशीला, पौत्र रोहित व मोहित को लेकर मौदहा हमीरपुर स्थित मायके में रह रही है। वृद्धा घर में अकेली रहती थी।

विज्ञापन


उसने अपने दोनों पौत्राें के नाम दो-दो बीघे जमीन भी कर दी थी। बुधवार रात छत के रास्त घर में घुसे चोरों ने किसी वजनी चीज के सिर घर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और चांदी के पायल आदि अन्य सामान समेटकर भाग निकले। सुबह देर तक वृद्धा घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी भीतर पहुंचे। अंदर वृद्धा का खून से सना शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। सूचना पाकर आए वृद्धा के पौत्र मोहित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तस्वीर और साफ हो जाएगी। बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed